{"_id":"61eafd20290c826eca7806cb","slug":"construction-of-cu-dehra-building-should-be-started-soon-kangra-news-sml397376592","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों जगहों पर निर्माण कार्य एकसाथ शुरू होगा, यह सही नहीं: जोगिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों जगहों पर निर्माण कार्य एकसाथ शुरू होगा, यह सही नहीं: जोगिंद्र
विज्ञापन
देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा की बैठक के दौरान सदस्य अध्यक्ष जोगिंद्र पाल के स
- फोटो : Kangra
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा देहरा की शुक्रवार को हुई बैठक में सीयू भवन देहरा का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठी। मोर्चा अध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने बताया कि सीयू निर्माण में हो रही देरी पर मोर्चा सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला और विधायक होशियार सिंह से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि देहरा में सीयू भवन निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लेकिन, इसके बावजूद निर्माण में देरी की जा रही है। जोगिंद्र पाल ने सरकार से आग्रह किया कि देहरा में जमीन उपलब्ध हो चुकी है और चयनित भूमि पर निशानदेही का कार्य भी पूरा हो चुका है तथा जमीन भी सीयू को सौंप दी गई है। इसलिए देहरा में सीयू भवन का निर्माण कार्य शीघ्र कर दिया जाना चाहिए। वहीं जब धर्मशाला में जमीन की सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं तो वहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। लेकिन यह कहना कि दोनों जगहों पर निर्माण कार्य एक साथ शुरू होगा, यह उचित नहीं है। इसलिए संघर्ष मोर्चा सरकार से मांग करता है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरा करके भवन निर्माण का कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए।
इस बैठक में केवल वालिया, अनिल सूद, विजय शर्मा, सुनील कश्यप, विवेक पठानिया, गुलशन धनोआ, सतीश कुमार, सुभाष चंद, प्रदीप शर्मा, करनैल पटियाल, राजेश कौंडल अैर अश्विनी परमार आदि उपस्थित रहे।