फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress will not collect tax without providing facilities

सुविधाएं मुहैया करवाए बिना टैक्स नहीं वसूलेगी कांग्रेस

Wed, 31 Mar 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Congress will not collect tax without providing facilities
धर्मशाला नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में यदि कांग्रेस की वापसी होगी, तो यह नगर निगम क्षेत्र में सभी सुविधाएं मुहैया करवाए बिना टैक्स नहीं वसूलेगी। बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की मौजूदगी में जारी किए दृष्टि-पत्र में कांग्रेस ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन

इसके अलावा धर्मशाला शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा ने महत्वाकांक्षी स्काई-वे परियोजना को धरातल पर उतारने का संकल्प एक बार फिर से दोहराया है, जबकि वर्तमान भाजपा विधायक विशाल नैहरिया इस परियोजना को बिना किसी बजटीय प्रावधान के हवा-हवाई करार दे चुके हैं। पर्यटन विकास के लिए धर्मशाला पर्यटन योजना कार्यान्वित की जाएगी।
विज्ञापन

घोषणा-पत्र में फुटबॉल और लॉन टेनिस अकादमी, दाड़ी में गोरखा म्यूजियम एवं क्लब हाउस, बस टर्मिनल और सिद्धबाड़ी में इंडोर स्टेडियम, झील का निर्माण करवाने की घोषणा की है। इसके अलावा अपने 33 सूत्रीय घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने धर्मशाला में सीवेज, पार्किंग, पार्क, सीसीटीवी जैसी सुविधाओं में सुधार का लक्ष्य रखा है। घोषणा-पत्र में कई पुरानी परियोजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी धर्मशाला को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नई घोषणाएं भी की हैं। इसमें लगभग हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने अभी तक नगर-निगम धर्मशाला के लिए अपना समग्र घोषणा-पत्र जारी नहीं किया है। पार्टी नेताओं के अनुसार आज पार्टी अपना मैनिफेस्टो सार्वजनिक कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed