फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress's attack against unemployment-inflation

बेरोजगारी-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धर्मशाला में हल्ला बोल

Fri, 01 Oct 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Congress's attack against unemployment-inflation
धर्मशाला। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय धर्मशाला में हल्ला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक धर्मशाला से लेकर डीसी कार्यालय तक एक रोष रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं बढ़ती महंगाई और बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में नौकरी देने की भी खूब भर्त्सना की।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राठौर ने कहा कि जयराम सरकार देश में भाजपा शासित राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरी दे रही है। सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है, कर्ज से कौन से कार्य प्रदेश में किए गए, इस पर सरकार श्वेतपत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का जाना तय है तथा इसकी पहल जिला कांगड़ा करेगा। राठौर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई से लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, कानून व्यवस्था ठप होकर रह गई है। प्रदेश में राजनीतिक विरोधियों पर हमले करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले चार साल में कोई काम नहीं हुआ। जयराम सरकार ने कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों के ही शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। जिला कांगड़ा ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की पहल करेगा और 2022 में कांग्रेस जबरदस्त वापसी करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व सांसद चंद्र कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष अजय महाजन, विधायक पवन काजल, विधायक आशीष बुटेल, कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यादवेंद्र गोमा, कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, जगदीश सिपहिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज कुमार, सुरेंद्र मनकोटिया, पूर्व विधायक किशोरी लाल व संजय रत्न सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed