फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress opens its cards in Paragpur, announces candidates for Zila Parishad elections

Kangra News: परागपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते, जिला परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित

Wed, 29 Apr 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Apr 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
Congress opens its cards in Paragpur, announces candidates for Zila Parishad elections
परागपुर (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस ने आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए अपनी बिसात बिछा दी है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह परागपुर में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मुल्तान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए जिला परिषद वार्डों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरिंद्र मनकोटिया ने आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट करते हुए चारों वार्डों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया। पार्टी ने बणी वार्ड (एससी आरक्षित) से प्रदीप कुमार, नंगल चौक (महिला आरक्षित) से नीलम, परागपुर (अनारक्षित) से सुशांत मोदगिल और घाटी वार्ड (अनारक्षित) से अनूप ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे इन नामों के साथ एकजुट होकर मैदान में उतरें और सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सुरिंद्र मनकोटिया ने पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और निर्दलीय प्रत्याशी रहे संजय पराशर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं को चुनौती दी कि वे अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को दिए गए रोजगार पर श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विक्रम शर्मा डिक्की को चेयरमैन बनाकर इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जिसका फल पार्टी को आगामी चुनावों में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में जिला और ब्लॉक स्तर की कोई भी बैठक संबंधित अध्यक्षों की अनुमति के बिना नहीं होगी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशल सिपहिया, शीशर शर्मा, सूरज ठाकुर, संजीव कुमार और पुष्पा मिन्हास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed