फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress lashed out at the central government against inflation in Dharamsala

धर्मशाला में महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर बरेसे कांग्रेसी

Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress lashed out at the central government against inflation in Dharamsala
धर्मशाला। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा जनता पर पड़ रही महंगाई की मार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने धर्मशाला में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने महंगाई पर काबू पाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज पूरे देश व प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि अच्छे दिनों के झूठे जुमलों की कीमत जनता को ही चुकानी पड़ रही है। महंगाई को लेकर सरकार चाहे जो कारण बताए, लेकिन असल कारण देश का हर नागरिक जान रहा है। चुनाव होते ही पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें बेलगाम हो चुकी हैं। महंगाई की मार से आम आदमी की जिंदगी बेहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि तत्काल प्रभाव से पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन

ईंधन के दाम घटाए केंद्र सरकार : राजेश
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और यहां तक कि घरेलू गैस सिलिंडर तक के दाम बढ़ा दिए हैं। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से रोजमर्रा के जरूरी सामान के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनता परेशान हो गई है। राजेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतें घटानी चाहिए। पेट्रोल-डीजल की दरें हर रोज बढ़ाई जा रही हैं, जिसका अन्य वस्तुओं पर भी व्यापक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed