फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress embroiled in ticket fight, leave alone campaign, not even declared candidate

Kangra News: टिकट की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, प्रचार तो दूर प्रत्याशी भी घोषित नहीं

Mon, 01 Apr 2024 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress embroiled in ticket fight, leave alone campaign, not even declared candidate
धर्मशाला। बागी विधायकों के घटनाक्रम के बाद कांगड़ा में कांग्रेस टिकट की लड़ाई में उलझ गई है। चुनाव प्रचार तो दूर कांग्रेस अभी तक लोकसभा और धर्मशाला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के नाम तक फाइनल कर पाई है। गत दिवस कोतवाली बाजार में आयोजित संसदीय क्षेत्र कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन से भी कांगड़ा के तीन विधायक आरएस बाली, संजय रतन और भवानी सिंह पठानिया नदारद रहे थे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने धर्मशाला विस सीट पर सुधीर शर्मा और लोकसभा क्षेत्र कांगड़ा-चंबा से डॉ. राजीव भारद्वाज पर दांव खेला है।
विज्ञापन

गत दिवस जोरावर स्टेडियम से अभिनंदन समारोह के बहाने भाजपा चुनाव प्रचार का आगाज भी कर चुकी है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के विशाल होर्डिंग्स भी स्थापित कर दिए गए हैं। इन होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और कांगड़ा से सांसद किशन कपूर के फोटो भी चस्पां किए गए हैं। हालांकि, मौजूदा सांसद किशन कपूर और 2022 के प्रत्याशी राकेश चौधरी की पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी भाजपा प्रत्याशियों के लिए दिक्कतें खड़ी कर सकती हैं लेकिन भाजपा नेता नाराज नेताओं को जल्द मनाने की बातें कर रहे हैं। ऐसे में कांगड़ा की राजनीति आने वाले दिनों में क्या करवट लेती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। सात अप्रैल तक कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। अभी पार्टी अपने स्तर पर सर्वे करवा रही है, जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार उतारे जाएंगे। -देवेंद्र जग्गी, महासचिव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के लिए डॉ. राजीव भारद्वाज और धर्मशाला सीट पर उपचुनाव के लिए सुधीर शर्मा का नाम तय किया है। पार्टी के निर्देशानुसार हर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की जीत के लिए जुट गया है। जनता कांग्रेस के खिलाफ वोट करेगी। भाजपा यह चुनाव जीतेगी। देश में 400 पार के संकल्प को पूरा किया जाएगा।
-सचिन शर्मा, अध्यक्ष, जिला भाजपा कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed