फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Congress appointed supervisor for municipal elections

नगर निगम चुनावों को कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Congress appointed supervisor for municipal elections
धर्मशाला। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने धर्मशाला में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। वहीं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस ने एमसी धर्मशाला में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इसी के चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार और राजेश धर्माणी को धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है, जो कि चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों को वार्ड वाइज प्रभारी और सह प्रभारियों का दायित्व भी सौंप दिया है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि वार्ड नंबर एक फरेसटगंज का प्रभारी केवल सिंह पठानिया, सह प्रभारी शगुन मनकोटिया, वार्ड नबंर दो भागसूनाग का प्रभारी पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, सह प्रभारी रमेश राव, निशा चौधरी, वार्ड नंबर तीन मैक्लोडगंज का प्रभारी वशु सोनी और सह प्रभारी सुरेंद्र मनकोटिया को बनाया गया है। वार्ड नंबर चार कश्मीर हाउस के प्रभारी का दायित्व पूर्व विधायक अजय महाजन, सहप्रभारी का सुशांत कपरेट, वार्ड नंबर पांच खजांची मोहल्ला का प्रभारी पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, सह प्रभारी का सुशीला थापा और वार्ड नंबर छह कोतवाली बाजार का प्रभारी नीरज नैयर और सह प्रभारी का राज कुमार अग्रवाल, बलविंदर बबलू संभालेंगे। वार्ड नंबर सात सचिवालय का प्रभारी सरोज शर्मा, दिलदार अली भट्ट, सह प्रभारी बबीता ओबराय, वार्ड नंबर आठ खेल परिसर का प्रभारी पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, सह प्रभारी विक्रम चौधरी, देवेन भट्ट, वार्ड नंबर नौ सकोह सुभाष मंगलेट, सहप्रभारी विक्रम चौधरी, देवेन भट्ट, वार्ड नंबर 10 श्यामनगर का कर्ण सिंह पठानिया, सहप्रभारी राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। वार्ड नंबर 11 राम नगर का प्रभारी विधायक पवन काजल, सह प्रभारी सुनील बलौरिया, वार्ड नंबर 12 बड़ोल का प्रभारी मनभरी देवी, सह प्रभारी नीना ठाकुर, वार्ड नंबर 13 दाड़ी का प्रभारी विधायक पवन काजल और कुलदीप पठानिया, सह प्रभारी विजय कंवर, वार्ड नंबर 14 कंड का प्रभारी कमल किशोर, सह प्रभारी सरिता सैनी, वार्ड नंबर 15 खनियारा का प्रभारी सतपाल रायजादा और सह प्रभारी रितिक शर्मा, वार्ड नंबर 16 सिद्धपुर का प्रभारी यादवेंद्र गोमा, डॉ. गुलशन कुमार, सह प्रभारी राजेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी का प्रभारी विक्रम शर्मा, सह प्रभारी रीना पठानिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed