फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No direct bus service from Jaysinghpur to Ashapuri

Kangra News: जयसिंहपुर से आशापुरी के लिए नहीं सीधी बस सेवा

Fri, 30 Oct 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 30 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
No direct bus service from Jaysinghpur to Ashapuri
राहुल, निवासी जयसिंहपुर
जालग (कांगड़ा)। जयसिंहपुर से आशापुरी के लिए सीधी बस सेवा बंद पड़ी है। इससे आशापुरी, चठ और अमोटू के करीब 150 परिवार परेशान हैं। ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय रोपड़ी, तहसील और मिनी सचिवालय जयसिंहपुर जाने में भारी दिक्कत आ रही है। मां आशापुरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जयसिंहपुर से आशापुरी रूट पर बस शुरू हुई थी। कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया। वर्तमान में बैजनाथ से एक बस दिन में आशापुरी आती है। पालमपुर डिपो की दूसरी बस शाम को पहुंचती है और सुबह वापस जाती है। दोनों बसें लड़गलू-मल्ली मार्ग से चलती हैं। जयसिंहपुर के लिए कोई सीधी बस नहीं है।
विज्ञापन

------
पंचायत कार्यालय पहुंचना चुनौती
ग्राम पंचायत कार्यालय रोपड़ी में है। पहले ग्रामीण नागवन जंगल से 50 मिनट पैदल चलकर रोपड़ी पहुंच जाते थे। अब यह रास्ता झाड़ियों से बंद है। ग्रामीणों को वाया सुभाषनगर 13 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। सीधी बस न होने से लोगों को टैक्सी के लिए 800 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों का सहारा बनी संस्था
आशापुरी स्कूल में दसवीं के बाद कक्षाएं नहीं हैं। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को जालग या मकोल जाना पड़ता है। विज्ञान संकाय की पढ़ाई के लिए विद्यार्थी घाड़ जाते हैं। इस परेशानी को देखते हुए माता आशापुरी जन कल्याण संस्था ने अभिभावकों के साथ मिलकर छोटी बस शुरू की है। यह बस विद्यार्थियों को आशापुरी से जालग तक ले जाती है।

माता आशापुरी हमारी कुलदेवी हैं। जयसिंहपुर से आशापुरी के लिए बस सेवा शुरू होने से आशापुरी, चठ, आमोटू गांवों के लोगों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही, अन्य श्रद्धालु भी आसानी से माता के दर्शन कर सकेंगे। -राहुल, जयसिंहपुर
आशापुरी के लोगों को यदि किसी काम से पंचायत कार्यालय रोपड़ी भी आना-जाना हो तो टैक्सी करके जाना पड़ता है। हर कोई इतना सक्षम नहीं है कि टैक्सी का खर्च उठा सके। जयसिंहपुर से आशापुरी वाया रोपड़ी बस सेवा शुरू हो। -कृष्ण शर्मा, आशापुरी
जयसिंहपुर उपमंडल के अधिकांश सरकारी कार्यालय जयसिंहपुर और लंबागांव में स्थित हैं। ऐसे में आशापुरी से इन स्थानों तक आने-जाने के लिए नियमित अंतराल पर बस सेवा शुरू की जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को भी लाभ मिल सके। -विनोद शर्मा, आशापुरी
जयसिंहपुर से आशापुरी के लिए कोई भी बस सेवा न होने से आशापुरी और अमोटू वार्ड के लोगों आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को परिवहन विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाकर बस सेवा शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। -बॉबी, प्रधान ग्राम पंचायत आशापुरी

जयसिंहपुर से आशापुरी के लिए बस चलाने संबंधी कोई मांग अभी तक विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। यदि इस संबंध में मांग आती है तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा। -नितेश शर्मा, आरएम, एचआरटीसी पालमपुर डिपो

राहुल, निवासी जयसिंहपुर

राहुल, निवासी जयसिंहपुर

राहुल, निवासी जयसिंहपुर

राहुल, निवासी जयसिंहपुर

राहुल, निवासी जयसिंहपुर

राहुल, निवासी जयसिंहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed