फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Markets saw a surge in the number of women, but business remained mixed.

Kangra News: बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी, पर कारोबार रहा मिला-जुला

Fri, 30 Oct 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 30 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Markets saw a surge in the number of women, but business remained mixed.
जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा
धर्मशाला। करवा चौथ के पर्व पर जिले भर के मुख्य बाजारों और कस्बों में तीन-चार दिनों से खूब चहल-पहल रही। त्योहार को लेकर बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि कारोबार पिछले साल के मुकाबले सामान्य और मिला-जुला ही रहा। त्योहार के चलते मनियारी, मिठाई, आभूषण और ब्यूटी पार्लरों में ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। इसका लाभ कॉस्मेटिक और मनियारी की दुकानों को मिला। महिलाओं ने कांच की चूड़ियों, मेहंदी, बिंदी और शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों और सैलून में भी काम काफी तेज रहा। महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए पहले से ही एडवांस बुकिंग करवा रखी थी। सुबह से देर रात तक पार्लरों में काम चलता रहा।
विज्ञापन

इसके विपरीत कपड़ा, जूता और डिब्बा बंद मिठाई की दुकानों पर अधिक भीड़ नहीं दिखी। सरगी और व्रत खोलने के लिए पारंपरिक मिठाइयों की खासी मांग रही। फेनी और मट्ठी की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में भी अच्छी रौनक देखने को मिली। पतियों ने पत्नियों को उपहार देने के लिए सोने-चांदी के हल्के गहनों, अंगूठियों और पाजेब की खरीदारी की।
उधर, व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कारोबार सामान्य रहा। न कोई भारी नुकसान हुआ और न ही बिक्री के पुराने रिकॉर्ड टूटे। ऑनलाइन खरीदारी के कारण स्थानीय बाजारों में बड़ा उछाल नहीं दिखा।

-----------
पिछले साल की तुलना में त्योहारी सीजन फीका रहा। कारोबार अधिकतर सुस्त ही रहा। -जितेंद्र गुप्ता, कारोबारी, कांगड़ा
पिछले तीन दिनों में अंगूठियां, पायल और बिछुओं जैसे हल्के गहनों की अच्छी बिक्री हुई। -राकेश वर्मा, स्वर्णकार, धर्मशाला
दाम बढ़ने के बावजूद कारोबार बेहतर रहा। फेनी, मिठाई, जलेबी और मट्ठी खूब बिकीं। -जीवन कुमार, मिठाई विक्रेता, दाड़ी
जिले में कारोबार में न बड़ा नुकसान हुआ और न रिकॉर्ड बिक्री। कामकाज मिला-जुला रहा। -वेद प्रकाश, जिला प्रधान, व्यापार मंडल

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

जितेंद्र गुप्ता, कांग़ड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed