{"_id":"67c747e0d7a3412aeb0f6cc5","slug":"compensation-not-received-for-properties-that-came-under-four-lane-jd-complaint-to-government-kangra-news-c-95-1-kng1005-167698-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फोरलेन की जद में आई संपत्तियों का नहीं मिला मुआवजा, सरकार से फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फोरलेन की जद में आई संपत्तियों का नहीं मिला मुआवजा, सरकार से फरियाद
Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन की जद में आए शाहपुर बाजार में कुछ दुकानदार और भूमि मालिकों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसको लेकर खसरा नंबर 1412 में बनी दुकानों और भूमि के मालिकों ने फोरलेन अधिग्रहित दुकानों के लिए सरकार से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
दुकानदार रविंद्र महाजन, अनिल, विमल, रितेश, सुधा महाजन, चंद्र प्रभा, अनुराधा, अनुपमा, राजीव, सुदेशना, विजय कुमार, दिनेश महाजन, सुनील वर्मा आदि ने कहा कि मुआवजे के लिए एसडीएम शाहपुर करतार चंद को दो साल पहले एप्लीकेशन दी थी। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में सभी दुकानदारों ने दिसंबर 2024 में एफिडेविट भी दिए हैं कि संबंधित दुकानदारों का कोर्ट में अन्य किसी मामले से कोई लेना देना नहीं है। उसके बावजूद अभी तक उन्हें मुआवजे के पैसे नहीं दिए गए हैं।