फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Committee members detained at the behest of the minister: Guleria

मंत्री के इशारे पर हिरासत में लिए समिति के सदस्य : गुलेरिया

Mon, 20 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Committee members detained at the behest of the minister: Guleria
नगरोटा सूरियां में संघर्ष समिति के साथ भाजपा नेता संजय गुलेरिया
बरियाल (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया ने नगरोटा सूरियां में समस्याओं को लेकर स्थानीय जनता को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन

संजय गुलेरिया ने रविवार को नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में संघर्ष समिति के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार के आदेशों पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने जा रखे लोगों को रोका ही नहीं, बल्कि हिरासत में भी ले लिया जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि से जनता मिलकर अपनी समस्या को रख सकती है।
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां क्षेत्र की 12 पंचायतों की जनता द्वारा गठित नगर पंचायत हटाओ विकास खंड बचाओ संघर्ष समिति के साथ गत शनिवार को कृषि मंत्री चंद्र कुमार के इशारे पर प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर और हिरासत में लेने की करवाई पर जनता में भारी रोष पनप गया है। अब संघर्ष समिति क्रमिक भूख हड़ताल करने जा रही है। जवाली भाजपा सहित वह संघर्ष समिति के नगरोटा सूरियां के अस्तित्व को बचाने के लिए उनके साथ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed