फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Collision between bike and car, two youth injured

Kangra News: बाइक और कार में टक्कर, दो युवक घायल

Sat, 15 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Collision between bike and car, two youth injured
गगल के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। गगल के पास शुक्रवार रात एक बाइक और कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस थाना गगल के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि कार गगल से चैतड़ू की तरफ जा रही थी और बाइक चैतड़ू से गगल की ओर आ रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में गगल के रहने वाले दो युवक अंकित और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद सिंह ने बताया कि इसमें बाइक सवार साहिल की टांग टूट गई है और अंकित को भी चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक अविनाश जो गांव सकोह का रहने वाला है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed