फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CM is coming to Indora to take credit for the works done by the previous BJP government: Rita

पूर्व भाजपा सरकार के कार्याें का श्रेय लेने इंदौरा आ रहे सीएम : रीता

Tue, 16 Dec 2025 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:49 AM IST
विज्ञापन
CM is coming to Indora to take credit for the works done by the previous BJP government: Rita
कहा, बाढ़ से मंड में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जगह जश्न मना रही कांग्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा (कांगड़ा)। कांग्रेस पूर्व भाजपा सरकार के स्वीकृत विकास कार्यों का ही भूमि पूजन और उद्घाटन कर रही है। मिनी सचिवालय, 33 केवी सब-स्टेशन सहित कई विकास कार्य भाजपा सरकार की देन हैं, जिनका श्रेय लेने के लिए मुख्यमंत्री इंदौरा आ रहे हैं।
यह बात सोमवार को विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत सुरडवां के गांव घघवां में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में पूर्व विधायक रीता धीमान ने कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की बाढ़ में मंड क्षेत्र के किसानों की सैकड़ो हेक्टेयर भूमि बह गई, लेकिन प्रभावित किसानों को आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। दूसरी ओर सरकार इंदौरा उत्सव के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ से टूटे रास्ते आज तक नहीं बन पाए हैं, इसके बावजूद जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह जश्न लोगों की बर्बादी का है या किसानों को मुआवजा न मिलने का। कार्यक्रम में गांव के नौ परिवारों के सदस्य पूर्व विधायक रीता धीमान की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed