फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Climate change a matter of concern today: Prof. New

जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय : प्रो. नवीन

Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Climate change a matter of concern today: Prof. New
पालमपुर(कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कृषि में जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया। साथ ही जलवायु परिवर्तनशीलता से निपटने के लिए छोटे और सीमांत किसानों की क्षमता के बारे में चिंता जताई। उन्होंने आजीविका सुनिश्चित करने के लिए कृषि प्रणालियों में जलवायु-अनुकूल प्रौद्योगिकियों और प्रथाओं को एकीकृत करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्य योजना (एसएपीसीसी) के तहत कृषि मिशन पर परामर्श संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय बना है। इससे निपटने के लिए कदम उठाने होंगे। सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने बताया कि वहां पर सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप हैं। पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग शिमला के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एससी अत्री ने जलवायु परिवर्तन पर हिमाचल प्रदेश राज्य कार्य योजना के कार्यान्वयन में एजेंडा और प्रगति का विवरण दिया।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक और विश्व बैंक की वित्त पोषित बागवानी परियोजना के टीम लीडर डॉ. प्रबल ठाकुर ने परियोजना के तहत की गई सफल पहलों पर अंतर्दृष्टि साझा की। डॉ. रणबीर सिंह राणा ने पर्वतीय संदर्भ में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed