{"_id":"65f0c37127ce2352520a78f6","slug":"civil-court-will-open-in-fatehpur-martyr-memorial-will-also-be-built-sukhu-kangra-news-c-95-1-ssml1008-128483-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में खुलेगा सिविल कोर्ट, शहीद स्मारक भी बनेगा : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में खुलेगा सिविल कोर्ट, शहीद स्मारक भी बनेगा : सुक्खू
Wed, 13 Mar 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अपने प्रवास के दौरान फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232 करोड़ रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विस क्षेत्र फतेहपुर में सिविल कोर्ट खोलने, फतेहपुर में शहीद स्मारक बनाने, फतेहपुर और राजा का तालाब में सीवरेज सिस्टम का निर्माण करने, रे काॅलेज का नामकरण दिवंगत सुजान सिंह पठानिया के नाम पर करने, राजा का तालाब में ऐतिहासिक तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 75 लाख रुपये, नंगल पटवार सर्किल को फिर खोलने, तलाड़ा-डक-गुरियाल-चकबाड़ी में 33 केवी सब स्टेशन स्टेशन बनाने और बागवानी विभाग का पीसीडीओ फार्म खोलने की घोषणा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा आम लोगों की आवाज को उठाया है। मैं एक आम परिवार से संबंध रखना हूं और आम लोगों के दुख, किसानों की पीड़ा और कर्मचारियों की समस्या को भी जानता हूं। इससे पूर्व फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का फतेहपुर में पहुंचने पर स्वागत किया।
ये किए शिलान्यास : मुख्यमंत्री ने घोली पुल पप्लाह खास बनाल से जखाड़ा खास सड़क के उन्नयन कार्य, छब्बड़ से कोहलड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, भोग्रवां से समलेट खास सड़क के उन्नयन कार्य और दीणी-कुम्भ-धनाड़ा सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं, पांच करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय मंझार, देहरी-कंदोर सड़क पर भराल खड्ड पुल, रैहन-1 व रैहन-2 पंचायतों के लिए मल निकासी योजना एवं पेयजल योजना के संवर्धन कार्य, टैरेस से स्थाना तक व्यास नदी पर 800 मीटर पुल और इंडोर स्टेडियम रैहन का शिलान्यास किया। इसके अलावा 15 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड परिसर फतेहपुर, पुलिस थाना भवन रैहन, सार्वजनिक पुस्तकालय रैहन, औद्योगिक क्षेत्र जखबड़ (फतेहपुर) और गो अभ्यारण टटवाली का शिलान्यास किया।