फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CITU came out in favor of workers of four lane construction company

Kangra News: फोरलेन निर्माण कंपनी के मजदूरों के पक्ष में उतरी सीटू

Mon, 21 Oct 2024 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 21 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
CITU came out in favor of workers of four lane construction company
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) फोरलेन निर्माण कंपनी के मजदूरों के पक्ष में उतरी है। सीटू के जिला प्रधान केवल कुमार, जिला सचिव रविंद्र कुमार और जिला वित्त सचिव अशोक कटोच ने आरोप लगाया है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण में ठानपुरी से परौर तक निर्माण कार्य करवा रही कंपनी श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रही है।
विज्ञापन

इस निर्माण कार्य में काम करने वाले कामगारों को देश की सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा और न ही दूसरे श्रम कानूनों की अनुपालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के मजदूर लंबे समय से कंपनी प्रबंधन को बार-बार न्यूनतम वेतन देने, 12 घंटे काम करवाने पर 12 घंटों का वेतन देने, श्रम कानूनो के अनुसार सुविधाएं देने की गुहार लगाते रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने बातचीत से मसले का हल निकालने के लिए कोई पहल नहीं की, उल्टे अपनी मांगों के पक्ष में मजदूरों द्वारा 14 दिन का नोटिस देने के बाद एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने पर सभी मजदूरों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे गरीब मजदूरों को पुलिस ने जबरन उनके धरना स्थल से उठाने के लिए बल प्रयोग किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मजदूरों की मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed