{"_id":"61a7922af8d1ce61b515b186","slug":"citizens-from-twelve-countries-will-have-to-stay-in-quarantine-for-seven-days-kangra-news-sml3920332161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई रिस्क देशों से आए नागरिकों को सात दिन रहना होगा क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई रिस्क देशों से आए नागरिकों को सात दिन रहना होगा क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में ओमीक्रोन वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग और सतर्क है। जिला प्रशासन ने दुनिया के 12 देशों यूरोप, यूनाइटेड किंगडम, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोटसवाना, चीन, मारीशस, न्यूजीलैंड, जिमबाव्बे, सिंगापुर, हांग कांग, इजरायल से जिले में आने वाले नागरिकों को सात दिन के लिए क्वारंटीन होना अनिवार्य किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इन देशों से आने वाले नागरिकों का एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग, शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को उपरोक्त नागरिकों के क्वारंटीन की निगरानी भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर वायरस के संक्रमण का खतरा नहीं हो।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग और हाथों को बार-बार धोने की शर्तों की नियमित तौर पर अनुपालना सुनिश्चित करने पर ही वायरस के संक्रमण से बचाव हो सकता है। बुखार, सर्दी जुकाम इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट अवश्य करवाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों में टेस्ट की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है।
टीकाकरण का अभियान किया गया तेज
कोविड टीकाकरण को लेकर भी कांगड़ा जिले में गत दिनों अभियान तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक दूसरी डोज से वंचित है तो वे तुरंत नजदीकी कोविड टीकाकरण सेंटर पर जाकर डोज लेना सुनिश्चित करे। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए ओमीक्रान को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।