फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Citing Lok Adalat, fraudsters are sending messages of fake challan.

Kangra News: लोक अदालत का हवाला देकर फर्जी चालान के मैसेज भेज रहे ठग

Thu, 09 Oct 2025 02:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Citing Lok Adalat, fraudsters are sending messages of fake challan.
धर्मशाला। शातिर अब लोक अदालत के हवाले से चालान का डर दिखाकर ऑनलाइन ठगी का प्रयास कर रहे हैं। शातिर वाहन चालकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर जुर्माना जमा करने की बात कह रहे हैं। मैसेज के साथ ही एपीके फाइल भी भेजी जा रही है, जिसमें चालान की स्थिति जांचने की बात कही जा रही है। एपीके फाइल के इस लिंक को डाउनलोड करने के साथ ही व्यक्ति ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में कुछ लोगों को व्हाट्सएप पर शातिरों की ओर से चालान संबंधित मैसेज भेजे गए हैं। इनमें दर्शाया गया है कि लोक अदालत की ओर से जारी चालान नोटिस का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। न्यायालय में पेश होने से बचने के लिए चालान का भुगतान जल्द करने करें और चालान के कोर्ट ऑर्डर एपीके फाइल में देखें। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि मैसेज ट्रैफिक आरटीओ पुलिस विभाग की ओर से भेजा गया है। हालांकि, जिला मुख्यालय में जागरूकता के चलते वाहन चालकों ने व्हाट्सएप पर मिले इस मैसेज की एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं किया है, जिससे वह ठगी से बच गए।
विज्ञापन

एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रवीण धीमान ने बताया कि कभी भी अनजान नंबर से आने वाली एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। इन फाइल के डाउनलोड होने से फोन हैक कर शातिर ठगी करते हैं। शातिर बिजली, पानी के बिल ने भरने पर कनेक्शन काटने और चालान का डर दिखाकर ऐसी एपीके फाइल भेजते हैं। जागरूकता और सतर्कता ही ठगी के इन मामलों से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed