{"_id":"5ffde0a48ebc3e2e511cb4ef","slug":"chunav-kangra-news-sml3575747171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भडियारा वार्ड में जिला परिषद के लिए 16 प्रत्याशियों में जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भडियारा वार्ड में जिला परिषद के लिए 16 प्रत्याशियों में जंग
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में जिला परिषद सदस्यों के लिए हो रहे चुनावों में भड़ियारा वार्ड से 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। अधिक प्रत्याशी होने के कारण चुनाव आयोग को वार्ड के जिला परिषद सदस्यों के बेल्ट पेपर में भी बदलाव करना पड़ा है।
इस वार्ड में जिला परिषद के लिए छपवाए गए बेल्ट पेपरों में भी बदलाव करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार जिला परिषद के लिए भडियारा वार्ड से जिला कांगड़ा में एक साथ 16 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अनारक्षित रखे गए इस वार्ड से जहां पुरुष जिला परिषद सदस्य बनने के लिए मैदान में उतरे हैं, वहीं महिला प्रत्याशी भी चुनावी जंग में कूदी हैं। वहीं, एक ही वार्ड से जिला परिषद सदस्य के लिए अत्यधिक प्रत्याशी होने के कारण वार्ड में जिला परिषद के बेल्ट पेपर में भी बदलाव करना पड़ा है। वार्ड में 16 नाम और इतने ही निशान होने के कारण बेल्ट पेपर की चौड़ाई को बढ़ाया गया है, ताकि सभी नामों और निशानों को एक ही बेल्ट पेपर पर दर्शाया जा सके, जबकि जिले में कई ऐसे कई वार्ड हैं, जहां पर एक ही वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 10 तक हैं। वहीं, जहां पर प्रत्याशियों की संख्या 10 तक है, वहां पर बेल्ट पेपर में बदलाव नहीं हुए हैं। जिले में केवल मात्र भडियारा वार्ड के तहत होने वाले जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए ही बेल्ट पेपर में बदलाव किया गया है।
कोट्स
-जिला कांगड़ा में जिला परिषद के लिए भडियारा वार्ड में सबसे अधिक 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते बेल्ट पेपर में अन्य वार्डों की अपेक्षा बदलाव करना पड़ा है। अधिक नाम और चुनाव चिन्ह होने के कारण बेल्ट पेपर की चौड़ाई को बढ़ाया गया है, जबकि लंबाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है। - अश्वनी शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं डीपीओ, कांगड़ा