फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chopper could not take off, patient will be airlifted today

Kangra News: उड़ान नहीं भर पाया चाॅपर, आज एयरलिफ्ट होगा मरीज

Fri, 13 Sep 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chopper could not take off, patient will be airlifted today
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के अति दुर्गम घाटी बड़ा भंगाल में एक वृद्ध व्यक्ति काफी बीमार है। इसे इलाज की सख्त जरूरत है। परिजनों ने पंचायत प्रधान के माध्यम से मुख्यमंत्री से इलाज में मदद की गुहार लगाई है। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए चाॅपर भेजने के निर्देश जारी हो चुके हैं, लेकिन वीरवार को मौसम खराब होने के कारण चौपर उड़ान नहीं भर पाया।
विज्ञापन

अब शुक्रवार को संबंधित मरीज को एयरलिफ्ट किया जाएगा। अगर मौसम साफ रहा तो मरीज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा। पंचायत प्रधान मनसा राम भंगालिया ने बताया कि भेड़पालक नानक चंद निवासी बड़ा भंगाल बीते कुछ दिनों पहले अपने डेरे के साथ घाटी से लगभग 25 किलोमीटर दूर गया था। जहां पर उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके चलते नानक को घोड़े पर उठाकर बड़ा भंगाल लाया गया है। उसे पेशाब रूक जाने के चलते गंभीर रूप से पेट दर्द की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

जिसके चलते वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया है। उधर, बैजनाथ के एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में उपायुक्त कांगड़ा को सूचित किया गया था, जहां से चाॅपर की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन खराब मौसम के कारण मरीज को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। अब शुक्रवार को दोबारा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed