फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chitta caught from three youths near Agricultural University

Kangra News: कृषि विश्वविद्यालय के पास तीन युवकों से पकड़ा चिट्टा

Mon, 10 Mar 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chitta caught from three youths near Agricultural University
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पास पुलिस ने तीन युवकों से चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों से मौके पर पुलिस ने 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार कृषि विवि पालमपुर के गेट पांच के पास एक कार में तीन युवक बैठे थे। पुलिस को देख वे घबरा गए और पुलिस ने शक के आधार पर इन तीनों की तलाशी ली तो उनसे 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक साहिल कुमार (29) निवासी टांडा राजपुरा पालमपुर, जगदेव (26) निवासी वोचिंग पद्दर जिला मंडी और रविकांत (24) निवासी बूहली कोठी पपरोला को गिरफ्तार किया है। कृषि विवि पालमपुर के गेट के पास मिले चिट्टे से अब कई सवाल उठने लगे हैं, जिससे यह भी जांच की जा रही है कि ये आरोपी कहीं विवि के छात्रों को तो चिट्टा सप्लाई नहीं करते हैं। हालांकि, पकड़े गए युवकों का कृषि विवि से कोई संबंध नहीं है। उधर, पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने तीन युवकों से चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed