फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Children at PM Shri Jawali School learnt the intricacies of the election process.

Kangra News: पीएमश्री जवाली स्कूल में बच्चों ने जानीं चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां

Sat, 27 Sep 2025 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:39 PM IST
सार

रैहन (कांगड़ा) के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर चुनावी प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। बच्चों ने मतदान और मतगणना की जिम्मेदारियां निभाईं। इससे छात्रों में चुनावी जागरूकता बढ़ी।

विज्ञापन
Children at PM Shri Jawali School learnt the intricacies of the election process.
पीएमश्री जवाली स्कूल में मतदान प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान

विस्तार

रैहन (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में शुक्रवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मतदान के माध्यम से चुनाव की बारीकियां समझाई गईं। प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा की मौजूदगी में बच्चों को पंचायत चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर नोडल अफसर रामेश्वर दत्त एवं सहायक नोडल अफसर कपिल देव ने बताया कि बच्चों ने पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अफसर और पोलिंग एजेंट की भूमिकाएं निभाईं। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने मतदाता के रूप में भाग लेकर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया का अनुभव किया।
विज्ञापन

नोडल अफसर रामेश्वर दत्त ने कहा कि स्कूल में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) विद्यार्थियों को रोचक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने का एक मंच है। इसके माध्यम से युवाओं और भावी मतदाताओं में चुनावी भागीदारी की संस्कृति को मजबूत बनाने का उद्देश्य है, ताकि वे पंजीकरण और मतदान की प्रक्रिया से अच्छी तरह परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed