फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chief Minister will give a gift worth crores to Indora tomorrow

Kangra News: मुख्यमंत्री कल इंदौरा को देंगे करोड़ों की सौगात

Thu, 12 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give a gift worth crores to Indora tomorrow
14 दिसंबर को करेंगे इंदौरा विस क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

598.52 लाख से हुआ ख्वाजा खड्ड पर पुल का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। इस दिन इंदौरा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के तहत आती ख्वाजा खड्ड पर पुल बनकर तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने इस पर 598.52 लाख रुपये खर्च किए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को इस पुल का लोकार्पण करेंगे। पुल बनने से करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इंदौरा में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय भवन का कार्य भी पूरा हो चुका है। 251.83 लाख से इस भवन का निर्माण कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान इस भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इंदौरा में फायर पोस्ट का उद्घाटन और हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के मंडल कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। लोक निर्माण उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के मुख्य अभियंता विकास सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed