{"_id":"683f4c88856e0277e50aeb1f","slug":"chief-minister-sukhu-gave-a-gift-of-rs-100-crore-to-dehra-kangra-news-c-95-1-ssml1008-179811-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात
विज्ञापन
दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान बनखंडी में वन वैभव पथ की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद
हरिपुर/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान में 47.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल और डाइग्नोस्टिक ब्लॉक, केंद्रीयकृत रसोईघर, क्वारंटीन केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी।
उन्होंने 12.87 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर से सकड़ी-गैहरा सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 6.64 करोड़ रुपये की लागत से थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क और 10.29 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान देहरा तहसील में 4.96 करोड़ रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान निर्मित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान से पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रथम चरण में 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और 43 बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क की चहारदीवारी का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है और आठ चेकडैम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जल के संग्रहण के लिए और चेकडैम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि सतत अधोसंरचना और पर्यावरण साझेदारी की नवीन पहल के साथ यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान में निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और इसमें सुधार और समयबद्ध पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि इस परियोजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो।
उद्यान में 78 प्रजातियों के जानवर रखे जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान में एशियाई शेर, हॉग डियर, मॉनिटर लिजर्ड, मगरमच्छ, घड़ियाल और विभिन्न पक्षियों के साथ 78 प्रजातियों के जानवर रखे जाएंगे। इस चिड़ियाघर में एक वेटलैंड एवियरी भी होगी। इसमें देसी प्रजाति के पक्षी रखे जाएंगे।