{"_id":"68f14ef2c4c5a5b645079339","slug":"cheelgadi-rodikut-road-tender-re-issued-kangra-news-c-95-1-kng1005-201378-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चीलगाड़ी-रोडीकुट सड़क का दोबारा किया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चीलगाड़ी-रोडीकुट सड़क का दोबारा किया टेंडर
विज्ञापन
धर्मशाला। दो साल से अटका धर्मशाला स्थित चीलगाड़ी-रोडीकुट मार्ग का कार्य अब जल्द शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के निर्माण के लिए दूसरी बार टेंडर किया है। अब एक साल तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
केंद्र से नाबार्ड के तहत 2023 में 1.8 किलोमीटर सड़क के लिए 1.44 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। इस राशि में से पुराने ठेकेदार ने केवल 5.58 लाख का कार्य किया था। सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाना था, लेकिन ठेकेदार ने कार्य पूरा नहीं किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दोबारा टेंडर अवार्ड किया है। इसके बाद अब लोगों को कार्य शुरू होने से थोड़ी राहत मिलेगी। सड़क बनने से क्षेत्र के 100 से अधिक परिवार सड़क सुविधा से जुड़ेंगे।
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला दिनेश कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से चीलगाड़ी-रोडीकुट सड़क को पक्का करने के लिए फिर से टेंडर कर दिया है। एक साल में सड़क को पक्की कर लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।