फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Charan Khad vegetable market will be denotified and shifted to Passu: Mongra

डिनोटिफाई होगी चरान खड्ड सब्जी मंडी, पासू की जाएगी शिफ्ट : मोंगरा

Thu, 18 Dec 2025 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Dec 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
Charan Khad vegetable market will be denotified and shifted to Passu: Mongra
कांगड़ा। कृषि उपज समिति (एपीएमसी) कांगड़ा की बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। धर्मशाला की चरान खड्ड स्थित सब्जी मंडी को अब डिनोटिफाई किया जाएगा और इसे पासू में शिफ्ट किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नीशू मोंगरा की अध्यक्षता में कांगड़ा कार्यालय में हुई बैठक में इस प्रक्रिया को शुरू करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में जिले में मंडियों के विस्तार पर भी चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि पंचरुखी के टटैहल में एक नई सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन भी तय कर ली गई है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। अध्यक्ष नीशू मोंगरा ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति ने पिछले दो महीनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.52 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।
विज्ञापन

बैठक में अनाज खरीद के आंकड़े भी पेश किए गए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में 208 किसानों ने 21 हजार क्विंटल से ज्यादा अनाज बेचा। मीलवां में 209 किसानों ने 29 हजार क्विंटल और रियाली में 218 किसानों ने 20 हजार क्विंटल से अधिक उपज बेची है। वहीं, नगरोटा बगवां में किसानों ने 554 क्विंटल अनाज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में रविंद्र कुमार, विजय कुमार, राजीव कुमार, करतार, रुपिका, दीप कुमार, अलकश पठानिया, जय प्रकाश और शगुन सूद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ई-नाम से डिजिटल हो रहे किसान
मोंगरा ने बताया कि जिले के किसान अब ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) से तेजी से जुड़ रहे हैं। कांगड़ा, पालमपुर, जसूर और धर्मशाला मंडियां ई-नाम पोर्टल से जुड़ी हुई हैं। इसके माध्यम से अब तक किसानों को 5 करोड़ 84 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed