फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Charan Khad and Kali Mata Mandir drain will be embankmented

Kangra News: चरान खड्ड और काली माता मंदिर नाले का होगा तटीकरण

Tue, 05 Aug 2025 09:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 05 Aug 2025 09:11 AM IST
विज्ञापन
Charan Khad and Kali Mata Mandir drain will be embankmented
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत धर्मशाला शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को एनआईसी सभागार में उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चरान खड्ड (समृद्धि भवन के पास) और कोतवाली बाजार स्थित काली माता मंदिर के निकट नाले के तटीकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

काली माता मंदिर के समीप नाले के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। उपायुक्त ने सकोह के पिंगल नाले के पास पर्यटन की दृष्टि से छोटी झील विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें युद्ध स्मारक से आने वाली कूहल के पानी का उपयोग किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए छोटे पार्किंग स्थल और वेंडिंग जोन चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके लिए संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने से हो रही असुविधा को दूर किया जा सके। इसके अतिरिक्त दाड़ी में ग्रामीण हाट शुरू करने, मैक्लोडगंज से धर्मकोट तक यातायात को सुचारू बनाने और अतिक्रमण हटाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी विनय कुमार, एएसपी हितेश लखनपाल, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
धर्मशाला कॉलेज-स्टेडियम रोड पर बनेगी फूड स्ट्रीट
नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने जानकारी दी कि शहर में संपत्ति और भवनों के लिए खतरा बने पेड़ों की कटाई के लिए सरल प्रक्रिया तैयार की जा रही है, जिससे जान-माल की क्षति से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि धर्मशाला कॉलेज-स्टेडियम रोड को फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जा रहा है और वहां अधिकतम स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को समायोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed