फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chaos erupts in Damtal over gas cylinders, police take charge

Kangra News: डमटाल में गैस सिलिंडर के लिए मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 15 Mar 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Mar 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupts in Damtal over gas cylinders, police take charge
इंदौरा में घरेलू गैस सिलिंडर लेने को लगी लोगों की लाईन। स्रोत : सोशल मीडिया
इंदौरा (कांगड़ा)। इंडेन गैस एजेंसी डमटाल में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब करीब 400 लोग अचानक अपने खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी परिसर में जमा हो गए। जैसे ही गैस की गाड़ी एजेंसी पहुंची तो लोग जल्द से जल्द सिलिंडर भरवाने की मांग करने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रबंधन को डमटाल पुलिस को सूचित करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और कतारबद्ध करवाकर व्यवस्था बनाई, जिसके बाद वितरण कार्य सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण उन्हें खुद एजेंसी तक आना पड़ा। हालांकि, एजेंसी पर उमड़ी इस भारी भीड़ के कारण इंदौरा की ओर जाने वाला शनिवार का निर्धारित रूट प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

भीड़ और अव्यवस्था की वजह से इंदौरा क्षेत्र में गैस सप्लाई लेकर जाने वाली गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनिक न करें, घर-द्वार पर मिलेगी सप्लाई
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अजय कौंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से घबराहट (पैनिक) में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास गैस का पर्याप्त स्टॉक है और प्रतिदिन गाड़ियां आ रही हैं। लोगों को एजेंसी पर आने की जरूरत नहीं है। विभाग की गाड़ियां पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार गली-मोहल्लों में पहुंचकर ही सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

इंदौरा में घरेलू गैस सिलिंडर लेने को लगी लोगों की लाईन। स्रोत : सोशल मीडिया

इंदौरा में घरेलू गैस सिलिंडर लेने को लगी लोगों की लाईन। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed