फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chalwada won the Harnota Pattan Premium Cricket League

Kangra News: चलवाड़ा ने जीती हरनोटा पत्तन प्रीमियम क्रिकेट लीग

Tue, 20 Jan 2026 02:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chalwada won the Harnota Pattan Premium Cricket League
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हरनोटा पत्तन प्रीमियम क्रिकेट लीग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में चौधरी फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष रॉबिन कौंडल ने अपनी विशेष उपस्थित दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला भोल खास और चलवाड़ा के बीच हुआ। चलवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवरों में 60 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोल खास की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में समाजसेवी एवं व्यवसायी पुनीत महाजन मुख्यातिथि के रूप शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित अन्य खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 7100 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी गई। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सात्विक को मैन ऑफ दी मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए ज्ञानी को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया। मनोज कुमार, अंकु, रोहन, आकरश और बुधिया सहित आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed