{"_id":"615dc0fd8ebc3e61eb248024","slug":"challan-of-shopkeepers-kangra-news-sml386345548","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और दुकान के आगे कूड़ेदान न रखने पर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और दुकान के आगे कूड़ेदान न रखने पर काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा की अगुवाई में टीम ने नवरात्रों से एक दिन पहले शहर का दौरा किया। अतिक्रमण और दुकान के आगे कूड़ेदान न रखने पर चालान काटे। भारी भरकम चालान करने पर दुकानदारों में नगर परिषद के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।
नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी, पार्षदों और दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं के कानों तक यह बात पहुंचा दी है। इन चालान को माफ करवाने के लिए आग्रह किया है। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद ने उन्हें चेतावनी या सूचना देने की बजाय सीधे ही चालान के नोटिस हाथों में थमा दिए। छज्जा और तिरपाल धूप और बारिश से सामान को बचाने के लिए लगाना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि उनके चालान माफ करवाए जाएं। नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा नेबताया कि कुछ दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया था। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कूड़ेदान नहीं रखे थे। दुकान के आगे गंदगी पसरी थी। इसलिए चालान किए गए हैं। कुछ दुकानदारों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया, जो गलत बात है।
उधर नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष शिव कुमार गोस्वामी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। कार्यकारी अधिकारी से बातचीत करेंगे। दुकानदारों के कम से कम एक बार चालान माफ करने के लिए कहेंगे। उन्होंने दुकानदारों से भी नगर परिषद को सहयोग करने की बात कही है। व्यापार मंडल ज्वालामुखी के अध्यक्ष अनीश सूद ने कहा कि दुकानदारों को भारी भरकम चालान के नोटिस भेजे गए हैं। दुकानदार काफी नाराज दिख रहे हैं। इसलिए सात अक्तूबर को बंसल धर्मशाला ज्वालामुखी में सुबह 11 बजे दुकानदारों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।