फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chakki Khad bridge restored for all vehicles

चक्की खड्ड पुल बड़े वाहनों के लिए चौथे दिन हुआ बहाल

Tue, 23 Aug 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chakki Khad bridge restored for all vehicles
चक्की पुल से गुजरती हुई गाड़ियां। - फोटो : Kangra
कंडवाल (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के तहत हिमाचल के प्रवेश द्वार कंडवाल स्थित चक्की पुल को चौथे दिन बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। इससे दिहाड़ीदार, नौकरीपेशा, स्कूल व कॉलेज के छात्रों, मरीजों खासकर एमएच पठानकोट जाने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

भारी बरसात के कारण सुरक्षा की दृष्टि से नूरपुर के कंडवाल स्थित चक्की सड़क पुल पर प्रशासन ने ट्रैफिक रोक दिया था। इसके बाद सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। जांच टीम में एनएचएआई से सीजीएम अमरेंद्र कुमार, जीएम वीरेंद्र संबयाल, प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. अनिल सेन के साथ जिला पठानकोट के डीसी ने मौके का जायजा लिया था। मंगलवार को मशीनों से खड्ड के पानी का बहाव बदल गिया गया। उसके बाद देर सायं ट्रैफिक सुचारु करते हुए छोटे व बड़े सभी वाहनों के लिए चक्की पुल को खोल दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि चक्की पुल को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। पानी के बहाव को बदलकर पुल के पिलरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं जिला पठानकोट के डीएसपी रजिंदर मन्हास ने बताया कि पुल पर से बैरिगेट हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed