{"_id":"6161b08e8ebc3e62511052e4","slug":"chachiyan-s-woman-cheated-online-kangra-news-sml3866734171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने चचियां की एक महिला से ऑनलाइन की पैसों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों ने चचियां की एक महिला से ऑनलाइन की पैसों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के चचियां गांव की एक महिला को शातिर ऑनलाइन ठगी कर एक लाख 32 हजार की चपल लगाई है। शातिरों ने महिला से पॉलिसी कैंसिलेंशन रिफंड
के नाम पर पैसे ठगे हैं।
महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चचियां गांव में एक महिला से शातिर एक लाख 32 हजार रुपये ठगे हैं। महिला से शातिरों ने यह पैसे मई माह में ठगे हैं, लेकिन महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में अब दर्ज करवाई है। शायद महिला को यह विश्वास था कि उसके पैसे वापस आ जाएंगे।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा कि 20 मई को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर 8130317154 से फोन आया। इस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी पॉलिसी कैंसिलेशन का रिफंड हमारे पास आया है। उस पैसे को आपके खाते में देने के लिए कुछ पेपर बनेंगे। इस व्यक्ति ने उनसे एक लाख 32 हजार की पेमेंट करने को कहा, जबकि उसने पूरे विश्वास में लेकर कहा कि दो घंटे के अंदर सारी रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। लिहाजा, व्यक्ति की बातों में विश्वास कर महिला ले जल्द उनको गूगल पे के माध्यम से एसबीआई और केनरा बैंक को दो खातों से उस व्यक्ति के नंबर पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फोन करने वाले व्यक्ति का फोन स्विच ऑफ हो गया। महिला का कहना है कि आज तक तो न उसे कोई पैसा मिला और न ही उस व्यक्ति का फोन ऑन हुआ। यह देख अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
शातिरों की झांसे में न आएं लोग: डीएसपी
डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि लोग किसी भी फोन पर कोई पेमेंट या अन्य चीजों का लेन देन न करें। उन्होंने कहा कि शातिर कई झांसे देकर लोगों को ठग रहे हैं, लेकिन इससे लोगों को बचना होगा। कहा कि बैंक से लेन देने की ऐसी कोई बातें नहीं की जाती हैं। कहा कि ठगी के कई मामले होने के बाद भी लोग शातिरों के झांसे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।