फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Central team to assess damage caused by rains.

Kangra News: बरसात से हुए नुकसान का आकलन करेंगे केंद्रीय टीम

Sat, 26 Sep 2026 06:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Central team to assess damage caused by rains.
धर्मशाला। बरसात के दौरान जिला कांगड़ा और कुल्लू में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए इंटर-मिनिस्टीरियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) 28 सितंबर को हिमाचल पहुंचेगी। यह केंद्रीय दल प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण कर नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन करेगा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय टीम 28 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद टीम दोपहर करीब दो बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह वैली में फ्लैश फ्लड से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने रवाना होगी।
विज्ञापन

अगले दिन 29 सितंबर को केंद्रीय दल धर्मशाला और आसपास के आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा करेगा। इसके बाद टीम नुकसान का जायजा लेने जिला कुल्लू के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को 28 सितंबर को गगल एयरपोर्ट पर होने वाली बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़े नुकसान के आंकड़े व जरूरी दस्तावेज साथ लाने और पूरे दौरे के दौरान टीम के साथ मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed