फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Celebration of Parshuram's birth anniversary in Jwalamukhi on Akshaya Tritiya

Kangra News: अक्षय तृतीया पर ज्वालामुखी में परशुराम जन्मोत्सव की धूम

Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 01 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Parshuram's birth anniversary in Jwalamukhi on Akshaya Tritiya
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते ध्यानयोगी । संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सनातन परंपराओं के महासंगम अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को ज्वालामुखी में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाई गई। यह पुण्यतिथि ब्राह्मण समाज और सनातन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का प्राकट्य हुआ था।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ब्राह्मण सभा ज्वालामुखी ने इस अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार का भव्य आयोजन किया, जिसमें दर्जनों बच्चों ने वैदिक परंपरा के अनुसार जनेऊ धारण कर ब्रह्मचार्य आश्रम में प्रवेश किया। वेदपाठ, मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ यह संस्कार पूर्ण विधिविधान से संपन्न हुआ। संस्कार के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी एवं ब्राह्मण सभा के प्रधान डिंपल शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। यह दिन धर्म, दान और संस्कारों का प्रतीक है। मां ज्वालाजी गुरुकुल ज्वालामुखी संयोजक वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में गुरुकुल के शिष्यों ने भगवान परशुराम की भव्य झांकी निकाली। शंखध्वनि, मंत्रोच्चारण और पारंपरिक वेशभूषा में सजे बाल शिष्यों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम का स्वागत किया। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान दिनेश रत्न, विशाल दत्त, हिमांशु गर्ग, अश्वनी कुमार दत्त, गौरव शर्मा, संदीप शर्मा, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते ध्यानयोगी । संवाद

ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते ध्यानयोगी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed