{"_id":"6899cf1c10c2ea67df0e4ef4","slug":"caste-changed-in-the-family-register-son-made-wife-kangra-news-c-95-1-ssml1021-190232-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परिवार रजिस्टर में जाति बदली, पुत्र बना दी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परिवार रजिस्टर में जाति बदली, पुत्र बना दी पत्नी
विज्ञापन
खास खबर
परिवार रजिस्टर में जाति बदली, पुत्र बना दी पत्नी
ग्राम पंचायत बरवाला में पेश आया अनोखा मामला
जनवरी 2024 को ओबीसी में परिवार, दिसंबर में बदली जाति
पीड़ित को अब ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाने में हो रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत बरवाला के पंचायत रजिस्टर में एक व्यक्ति ओबीसी से एसटी बना दिया गया है, जबकि पत्नी को भी पुत्र दर्शाया जा रहा है। पीड़ित की ओर से जनवरी 2024 में निकलवाई गई परिवार नकल में उसका पूरा परिवार ओबीसी में दर्ज है, लेकिन जब वह दिसंबर 2024 को दोबारा परिवार नकल निकलवाता है तो उसका परिवार अनुसूचित जाति में दर्शाया जाता है। पंचायत की ओर से हुई यह गलती अब पीड़ित परिवार को परेशानी में डाल रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत घियाणा कलां के रहने वाले मदन लाल ने प्रेस को दिए शिकायतपत्र में कहा है कि वह और उसका परिवार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जाति से संबंध रखता है। कुछ समय पहले उनकी पंचायत के सचिव की तथाकथित गलती के कारण उसके परिवार को ओबीसी के बजाय अब अनुसूचित जाति में दर्शा दिया गया है। इसके अलावा उसकी पत्नी को भी उसका पुत्र परिवार नकल में दर्शाया जा रहा है।
उनका कहना है कि पंचायत सचिव की इस लापरवाही से वह अपना ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंचायत सचिव को इसमें सुधार करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन वह सुधार करने में कभी साफ्टवेयर तो कभी कोई अन्य बहाना लगाने लगा। परिवार रजिस्टर को दुरुस्त करवाने के लिए उन्होंने कई चक्कर भी पंचायत घर के काटे, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि जल्द उसके परिवार रजिस्टर को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
ऐसा मामला मेरे ध्यान में आया है। तकनीकी खराबी के कारण व्यक्ति की जाति बदल गई है। संबंधित व्यक्ति को अपना जाति प्रमाण पत्र देने को कहा है, जिससे इसे सुधारा जा सके। ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए एनआईसी को भी कहा गया है, जिससे अगर अन्य जगह से भी इस तरह के मामले हैं तो उन्हें भी समय रहते सुधारा जा सके। - अभिनीत कात्यायन, बीडीओ धर्मशाला