{"_id":"670ee85c44f00280110fab84","slug":"cash-worth-rs-120-lakh-along-with-goods-worth-rs-50-lakh-burnt-in-fire-kangra-news-c-95-1-ssml1021-150965-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आग से 50 लाख के सामान सहित 1.20 लाख रुपये की नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आग से 50 लाख के सामान सहित 1.20 लाख रुपये की नकदी जली
Wed, 16 Oct 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
धीरा के गांव बलोटा में आग से जली दुकान।
धीरा (कांगडा)। उपमंडल धीरा के गांव बलोटा में आग लगने से दो दुकानें, दो स्टोर और एक डाकघर जलकर राख हो गया है। यह दुकानें एक ही व्यक्ति की हैं और डाकघर में वह पोस्टमास्टर है। आग से दुकानदार का लाखों रुपये का सामान तो जला साथ ही 1.20 लाख की दुकान में रखी नकदी भी जल गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं सका है।
जानकारी के अनुसार बलोटा गांव में एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने से राकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश की किराना, कपड़ा, स्टेशनरी, डाकघर और फोटो स्टेट मशीन की दुकान पर आग लग गई। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। इस पर घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। दुकान के मालिक राकेश कुमार के अनुसार उनकी दुकान में करीब 1.20 लाख रुपये कैश और फर्नीचर जलकर राख हो गया है। इसमें करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि बचाई गई संपत्ति एक करोड़ के करीब है। इस दौरान दो दुकानें, दो स्टोर और एक डाकघर जलकर राख हो गया। इसमें राकेश कुमार के रिहायशी मकान और उसके भाई अनिरुद्ध के रिहायशी मकान को भी आग से खतरा हो गया था, लेकिन अग्निशमन विभाग के पहुंचने पर यह संपत्ति बचा ली गई। आगजनी का पता चलते ही धीरा प्रशासन ने फौरी राहत दे दी। राकेश कुमार गांव में पोस्टमास्टर है।
धीरा के नायब तहसीलदार रोहित झालता और अधीक्षक अमित राणा ने पीड़ित को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई। उधर, धीरा पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल ने कहा कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।