फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cash crops grown on 200 kanal land destroyed

ओलावृष्टि से तवाह हुई नकदी फसलों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cash crops grown on 200 kanal land destroyed
बैजनाथ क्षेत्र में ओलावृष्टि से खराब हुई प्याज की फसल। - फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। गांव बूहली कोठी, वकेहड, कोहली रेज, गघमाल के किसानों ने एसडीएम सलीम आजम को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि और भारी बारिश से नष्ट हुई गेहूं और नगदी फसलों का मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

किसान सभा के सदस्य अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, तुलसी राम, शक्ति चंद, देशराज, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, तिलक, राजेंद्र कुमार, पवन, केहर, अनिल, जीवन व रमेश कुमार आदि पांच दर्जन से अधिक किसानों ने ज्ञापन में कहा है कि नौ मई को हुई भारी ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण उनकी गेहूं की फसल के साथ-साथ देसी खीरे, बैंगन, आलू, प्याज, लहसुन, घीया की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इस क्षेत्र में 200 कनाल से अधिक जमीन पर पांच दर्जन से अधिक किसानों की ओर से इन नगदी फसलों की पैदावार की जाती है। यहां के देसी खीरे को कृषि विभाग से जीआई टैग करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उनकी आजीविका इन्हीं फसलों पर निर्भर करती है और फसलों के बर्बाद हो जाने से उन्हें अब रोजी-रोटी की समस्या से परेशान होना पड़ेगा। किसान सभा ने सचिव कृषि विभाग से इन पारंपरिक फसलों का बीमा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। किसानों ने राजस्व और कृषि विभाग के प्रतिनिधियों से मौके का दौरा करवा कर उचित सहायता करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed