फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case registered against maker of fake farmer certificate

Kangra News: फर्जी कृषक प्रमाण पत्र बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 04:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against maker of fake farmer certificate
पालमपुर (कांगड़ा)। भवारना में एक बाहरी व्यक्ति के नाम फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे हुए जमीन की रजिस्ट्री में अब मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस यह मामला अब हेराफेरी के तहत दर्ज कर लिया है। यह मामला दानिश के खिलाफ दर्ज किया गया है। इससे अब इसकी मुश्किलें बढ़ सकती है। अब तक मामला दर्ज न होने पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों भवारना उपतहसील में एक विशेष समुदाय के बाहरी व्यक्ति के नाम जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। जिसमें कृषक प्रमाण पत्र फर्जी लगाया गया था।कृषक प्रमाण पत्र में जमीन के मालिक ने किसी दूसरे व्यक्ति को ही अपना पिता दिखा दिया था। जिसका कारण यह था कि उसके पिता और दूसरे व्यक्ति का नाम एक ही था। जिसे बिना जांचे पटवारी ने भी यह प्रमाण पत्र इस व्यक्ति को दे दिया था। इस बात का पता चलते ही अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


मुद्दा सामने आते ही प्रशासन की ओर से जांच कर तहसीलदाप पालमपुर साजन बग्गा ने चार दिन पहले जमीन के मालिक दानिश के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अपनी जांच कर दानिश के खिलाफ हेराफेरी का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि इसी मामले में अलग से इसकी रिपोर्ट लैंड रिफार्म एंड टेनेंसी एक्ट की धारा 118 के तहत तैयार कर जिला उपायुक्त को भेजी गई है। जिसकी अलग से जांच होगी। अब पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले में कई बड़ी मछलियों के फंसने की भी उम्मीद जग गई है। इससे अब मामले की जांच पर लोगों की नजरें पुलिस पर टिक गई है कि इस मामले में कौन और कितने लोग शामिल रहे है। जिसका खुलासा अब पुलिस जांच में होगा। जबकि नायाब तहसीलदार भवारना का तबादला भी यहां से हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालमपुर पुलिस के पास शिकायत आ थी। जिस पर पुलिस अब जांच कर दानिश के खिलाफ धारा 319 के तहत हेराफेरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। - भूपेंद्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed