फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Case of opening accounts for betting, two accused sent on judicial remand till 29th

Kangra News: सट्टेबाजी के लिए खाते खोलने का मामला, 29 तक न्यायिक रिमांड पर भेजे दो आरोपी

Wed, 17 Apr 2024 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Case of opening accounts for betting, two accused sent on judicial remand till 29th
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बैंक अकाउंट खोलने के मामले में गिरफ्तार महादेव एप सट्टेबाजी की पैनल ऑपरेटर टीम का हिस्सा रहे नीतिश दीवान और उसके एक अन्य साथी को 29 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। आरोपी को कांगड़ा पुलिस 6 अप्रैल को धर्मशाला लाई थी, जिसके बाद नीतिश और उसके एक अन्य साथी को 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड मिला था। जिसके बाद मंगलवार को कांगड़ा पुलिस ने आरोपियों को धर्मशाला न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 29 अप्रैल तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। अब कांगड़ा पुलिस इन्हें रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस को स्थानांतरित करेगी, जहां पर ईडी द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी महादेव एप मामले की जांच की जा रही है। 15 जून 2023 को सदर थाना धर्मशाला में चंबा के चुराह निवासी युवक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि फटाहर निवासी साहिल ने उसका 14 फरवरी 2023 को बैंक अकाउंट खुलवाया था और बैंक डिटेल नहीं दी थी।
विज्ञापन

इस पर जब बैंक में 13 जून को डिटेल मांगी तो पता चला था कि इस समयावधि में उसके बैंक खाते से 65 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। इस शिकायत के बाद कांगड़ा पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो बैजनाथ-पपरोला से भी आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद तफ्तीश के दौरान मामले में कई खुलासे हुए और इसके तार महादेव एप से भी जुड़े। वहीं, ईडी ने मामले में नीतिश दीवान को 16 फरवरी 2024 को भिलाई से गिरफ्तार किया था। कांगड़ा पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर धर्मशाला लाई थी और 6 अप्रैल को न्यायालय ने 11 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा था। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी नीतिश दीवान और उसके एक अन्य साथी को न्यायालय ने 29 अप्रैल तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। आरोपियों को पहले के मामले की आगामी जांच के लिए रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed