{"_id":"6a75e4821e38d71dc802392d","slug":"car-goes-out-of-control-while-overtaking-kangra-news-c-95-1-ssml1021-249113-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई कार, पेड़ों में फंसने से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई कार, पेड़ों में फंसने से टला हादसा
विज्ञापन
बसकेहड़ में अनियंत्रित होकर गिरी कार। -स्रोत : जागरूक पाठक
डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर बसकेहड़ के पास गुरुवार को एक वाहन को ओवरटेक करते समय मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत यह रही कि कार रास्ते में लगे पेड़ों से टकराकर वहीं अटक गई। इससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के दौरान कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। कार को सपुड़ल निवासी संदीप चला रहे थे। बसकेहड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान कार अचानक उनके नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे नीचे की ओर चली गई और पेड़ों के बीच फंस गई। यदि पेड़ नहीं होते, तो कार सीधे गहरी खाई में जा गिरती।
हादसा होते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों में से किसी को भी चोट नहीं आई, हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।