{"_id":"6a7f2e3f97a822bcd50739bd","slug":"car-bike-collision-near-thural-college-youth-dies-kangra-news-c-95-1-ssml1021-250431-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: थुरल कॉलेज के पास कार और बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: थुरल कॉलेज के पास कार और बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Sat, 15 Aug 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर राजमार्ग पर थुरल महाविद्यालय के समीप शुक्रवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजत मेहरा पुत्र सतीश मेहरा, निवासी गांव बटाहण (थुरल) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रजत मेहरा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कॉलेज के पास आल्टो कार से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल रजत को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और अविवाहित था। करीब चार वर्ष पूर्व उसके पिता का बीमारी के कारण निधन हो चुका था। वह गांव बटाहण में अपनी माता, नानी और मामा के साथ रहता था तथा पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। हादसे की खबर मिलते ही माता पवना देवी, नानी और मामा का रो-रोकर बुरा हाल है।