फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Campus interview will be held on November 11 at ITI Dadri

Kangra News: आईटीआई दाड़ी में 11 नवंबर को होगा कैंपस साक्षात्कार

Fri, 07 Nov 2025 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 05:00 AM IST
विज्ञापन
Campus interview will be held on November 11 at ITI Dadri
धर्मशाला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने बताया है कि 11 नवंबर, को औरो टेक्सटाइल समूह, वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड साईं रोड बद्दी की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 50 पदों को भरा जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित युवा (फिटर और इलेक्ट्रीशियन) और युवतियां जिन्होंने(सिलाई तकनीक और फैशन डिजाइन और तकनीक) व्यवसायों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 26 साल आयु वर्ग के उम्मीदवार युवक जिसकी लंबाई 5 फीट 5 इंच और युवतियां जिनकी लंबाई 5 फीट 2 इंच है साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो और आईटीआई (एनसीवीटी) रखी गई है। उम्मीदवार को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, कैंटीन, आवास जैसी सुविधाएं दी जाएंगी तथा मानदेय 12750 रुपये बेसिक स्टाइपेंड के साथ एक हजार रुपये अटेंडेंस भत्ता दिया जाएगा । 4 से 5 महीने के बाद 18433 रुपये सीटीसी दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 नवंबर को सुबह 10 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed