Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bureaucracy dominates the Municipal Corporation; development work has been at a standstill for five months.

नगर निगम में अफसरशाही हावी, पांच माह से विकास ठप : पार्षद

Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bureaucracy dominates the Municipal Corporation; development work has been at a standstill for five months.
धर्मशाला मैप पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा पार्षद हर्ष ओबेरॉय और प्रवीण गौतम।
कहा, डेढ़ माह बाद भी किसी पार्षद को नहीं मिली जनरल हाउस बैठक की कार्यवाही की कॉपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और जनरल हाउस में पारित प्रस्तावों पर अमल न होने से पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। खनियारा के पार्षद प्रवीण प्रकाश कुमार और दाड़ी के पार्षद हर्ष ओबरॉय ने आरोप लगाया कि निगम में अफसरशाही हावी है और पिछले पांच माह से वार्डों में विकास कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे हैं।
रविवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में दोनों पार्षदों ने कहा कि चुनाव के बाद हुई जनरल हाउस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसके बावजूद 19 अक्तूबर को हुई बैठक की कार्यवाही की प्रति 22 नवंबर तक पार्षदों को उपलब्ध नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि हाउस में लिए गए फैसलों को लागू करने के बजाय अधिकारी अपनी मर्जी के काम थोपने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जेई को मौके पर बुलाने के बावजूद वह निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाड़ी के पार्षद हर्ष ओबरॉय ने कहा कि धुम्मूशाह मेला दाड़ी से प्रशासन को करीब दो करोड़ रुपये की आय हुई, लेकिन इसमें से एक रुपया भी दाड़ी मैदान के सुधारीकरण पर खर्च नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पास दाड़ी मेला फंड के करीब 47 लाख रुपये उपलब्ध थे। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 11 लाख रुपये मैराथन पर खर्च किए गए।

वहीं, खनियारा के पार्षद प्रवीण प्रकाश कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गरीब परिवारों के शादी-समारोह के लिए बनाया गया रेस्ट हाउस नगर निगम कर्मचारियों के क्वार्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए रेस्ट हाउस का निर्धारित उद्देश्य के अनुसार उपयोग करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed