फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bullet motorcycle stolen from outside temple

नूरपुर में डीएसपी आवास से कुछ दूरी से चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाई बुलेट

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bullet motorcycle stolen from outside temple
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस से बेखौफ चोर अब दिन में भी चोरी की वारदातों अंजाम देने लगे हैं। पुलिस थाना नूरपुर में दिनदहाड़े बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी का मामला दर्ज हुआ है। चोरी की वारदात पुरातत्व विभाग के किले के बाहर उस समय हुई, जब इस क्षेत्र में मंदिर आने-जाने वालों की खूब चहल-पहल होती है। यहां से कुछ कदमों पर ही नूरपुर डीएसपी का आवास व आबकारी कराधान विभाग के ईटीओ का दफ्तर है।
विज्ञापन

नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि चंदन शर्मा पुत्र राजीव कुमार निवासी चिन्नौर तहसील इंदौरा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। बुलेट का नंबर एचपी 38डी 1224 है। बुलेट बीरू राम पुत्र तेज राम निवासी चिन्नौर तहसील इंदौरा के नाम पंजीकृत है। थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता नूरपुर के किले में स्थित श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेकने के लिए बुलेट को किले के बाहर पार्क कर गया था।
विज्ञापन

जब मंदिर से वापसी में दो बजे के लगभग लौटा तो बुलेट को गायब पाया। शिकायतकर्ता बुलेट को खड़ा करते वक्त सेंटर लॉक करना भूल गया। शातिर हेलमेट साथ न लेकर साथ में खड़ी मोटरसाइकिल पर रख गया। पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस की टीम इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed