फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Runners from across the country will gather at the SAI Stadium, with opportunities to compete in five categories.

Kangra News: साई स्टेडियम में जुटेंगे देशभर के धावक, पांच श्रेणियों में दौड़ का मौका

Wed, 28 Oct 2026 05:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Runners from across the country will gather at the SAI Stadium, with opportunities to compete in five categories.
27 दिसंबर को होगी धर्मशाला मैराथन 2.0, पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

पांच नवंबर तक आवेदन पर मिलेगी 35 प्रतिशत छूट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धौलाधार की वादियों में दौड़ने के लिए देशभर के धावक 27 दिसंबर को धर्मशाला में जुटेंगे। नगर निगम की ओर से धर्मशाला मैराथन 2.0 का आयोजन साई स्टेडियम में किया जाएगा। इसके लिए 25 अक्तूबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है।
मैराथन में 42.195, 21.097, 10 और पांच किलोमीटर की दौड़ के साथ तीन किलोमीटर की फन रन होगी। अलग-अलग श्रेणियों के माध्यम से पेशेवर धावकों से लेकर फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों तक को इस आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि पांच नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को शुल्क में 35 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मैराथन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। विजेताओं को नगर निगम की ओर से नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed