फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bulldozers run on encroachments in Baijnath market

Kangra News: बैजनाथ बाजार में कब्जों पर चला बुलडोजर

Wed, 07 Jan 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Jan 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on encroachments in Baijnath market
बैजनाथ में कब्जों को हटाती एनएचएआई की टीम और मशीनरी। -स्रोत: जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ बाजार में लंबे समय से नासूर बन चुके अवैध कब्जों पर आखिरकार मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा है। कार्रवाई की शुरुआत पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकानों और एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप किए गए अवैध कब्जों को गिराने से हुई।
विज्ञापन

बैजनाथ का मुख्य बाजार अतिक्रमण के कारण भारी जाम की चपेट में रहता था। सड़क किनारे किए गए कब्जों की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती थी। एनएचएआई के अधिकारी अंकित गिल के नेतृत्व में टीम ने सुबह ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस तोड़फोड़ का स्थानीय दुकानदारों ने स्वागत किया है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण बाजार में ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिलती थी, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। जाम के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे थे, ऐसे में यह कार्रवाई जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पपरोला बाजार की बारी
एनएचएआई के अधिकारी अंकित गिल ने स्पष्ट किया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा बाजार अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने अन्य कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने अवैध निर्माण हटा लें, अन्यथा विभाग उन्हें बलपूर्वक हटाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही पपरोला बाजार में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए जल्द निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed