फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Build buildings that don't collapse even when an earthquake strikes

टांडा में भूकंप विरोधी भवन कार्यशाला का हुआ आयोजन

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Build buildings that don't collapse even when an earthquake strikes
टांडा में आयोजित भूकम्प रोधी एक कार्यशाला का शुभारम्भ करते मंत्री महेंद्र ठाकुर। - फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। अधिशासी अभियंता टांडा डॉ. सुरेश वालिया ने अभियंताओं को सुरक्षित भवनों के निर्माण, गुणवत्ता और भूकंप रोधी उपायों के बारे में बताया। कहा कि हमें ऐसे भवनों का निर्माण करना चाहिए जो अगर भूकंप आए तो नीचे न गिरें और जानमाल का नुकसान न हो। वह लोक निर्माण विभाग कांगड़ा जोन की ओर से टांडा मेडिकल कॉलेज के सभागार में करवाई गई कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन जल शक्ति विभाग के मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने विधायक अरुण कुमार कूका, विधायक जोगिंद्रनगर प्रकाश राणा की उपस्थिति में किया। इस कार्यशाला में लगभग 350 अभियंताओं ने भाग लिया, जिसमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमुडा, स्मार्ट सिटी, नगर परिषद, नगर निगम व खंड विकास विभाग के अभियंता शामिल रहे। कार्यशाला में डॉ. हेमंत विनायक, प्रो. एनटीटीआर चंडीगढ़ ने भूकंप विरोधी भवन व इनके पुनर्निर्माण पर अवगत करवाया।
विज्ञापन

मंत्री ने कार्यशाला के आयोजन पर विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गैर-सरकारी भवनों के भूकंप रोधी निर्माण में भी सहायता मिलेगी। विभाग ने लगभग 220 मिस्त्रियों को भी प्रशिक्षित किया। इसमें उन्हें टूल किट भी वितरित की। इसका समापन प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग इंजीनियर अर्चना ठाकुर ने किया तथा सभी इंजीनियरों से आग्रह किया कि वह सरकारी भवनों के साथ गैर-सरकारी भवनों को भी भूकंप रोधी बनाने में अहम योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अभियंता एनपी सिंह, ई. इंद्र सिंह, उत्तम अधीक्षण अभियंता इंद्र सिंह, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुनील, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज टांडा, डायरेक्टर राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज पीपी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed