{"_id":"6afc9e14e0844f20c00aeed9","slug":"btech-student-arrested-in-chitta-synthetic-drug-seizure-case-denied-bail-kangra-news-c-95-1-kng1004-266201-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार बीटेक छात्र को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिट्टा बरामदगी मामले में गिरफ्तार बीटेक छात्र को नहीं मिली जमानत
Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय बीटेक छात्र सार्थक को अदालत से राहत नहीं मिली है। विशेष न्यायाधीश-एक अमन सूद की अदालत ने 9.67 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
आरोपी ने दलील दी थी कि वह बीटेक के सातवें सेमेस्टर का छात्र है और जेल में रहने से उसकी 75 फीसदी अनिवार्य उपस्थिति पूरी नहीं हो पाएगी जिससे उसका शैक्षणिक वर्ष खराब हो सकता है।
पुलिस के अनुसार 14 अक्तूबर को सीआईए कांगड़ा की टीम ने नगरोटा बगवां के मस्सल रोड पर एफसीआई गोदाम के पास नाका लगाया था। इस दौरान काले रंग की स्कूटी पर सवार सार्थक निवासी चकलू जिला चंबा और उसके साथी अंकुश को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर सार्थक के बैग की आगे वाली जेब से 9.67 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने दलील दी कि बरामदगी मध्यम मात्रा की है और आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी की रिहाई से अन्य विद्यार्थियों के भी नशे की गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है। अदालत ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशा तस्करी की आशंका को गंभीर माना। साथ ही, 11 से 14 अक्तूबर के बीच आरोपी के बैंक खाते में हुए 24,403 रुपये के आगमन और 27,555 रुपये के यूपीआई भुगतान की जांच को आवश्यक मानते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
-- -- -- -- -
बीए के छात्र को जमानत देने से इन्कार
धर्मशाला। चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार 21 वर्षीय युवक दीपक कुमार उर्फ प्रिंस निवासी कनैड को अदालत से राहत नहीं मिली है। विशेष न्यायाधीश-तृतीय धर्मशाला की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले और दोबारा नशा तस्करी में संलिप्त होने की आशंका को जमानत न देने का आधार माना।
अभियोजन पक्ष के अनुसार छह जुलाई को गगल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चैतड़ू में पुलिस ने दीपक कुमार और उसके दो सह-आरोपियों विशाल व अजय कुमार को बाइक पर 7.42 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। बचाव पक्ष ने दलील दी कि दीपक बीए प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है और उसे झूठा फंसाया गया है। जांच पूरी हो चुकी है और अब पुलिस को उसकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है।
वहीं, अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गगल थाना में 27 अगस्त 2025 को भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज है। संवाद
-- -- -- -- -- -
चरस मामले में दूसरी नियमित जमानत याचिका रद्द
धर्मशाला। पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज चरस तस्करी के मामले में विशेष न्यायाधीश-एक अमन सूद की अदालत ने 21 वर्षीय आयुष कुमार निवासी मझेरनू की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने माना कि भले ही आरोपी के कब्जे या उस टैक्सी से चरस बरामद नहीं हुई जिसमें वह सवार था, लेकिन जांच में सामने आए परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्रथम दृष्टया आपराधिक साजिश में उसकी भूमिका की ओर संकेत करते हैं।
14 सितंबर को पुलिस ने गणखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक, एक टैक्सी और एक स्कूटी को रोका था। स्कूटी सवार अतुल कुमार के कब्जे से पारदर्शी पॉलीथिन में रखी एक किलो 813 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
पुलिस के अनुसार आयुष अन्य आरोपियों के साथ चरस खरीदने के लिए डेयना पार्क गया था। वापसी में वह टैक्सी में आगे बैठा था जबकि अन्य वाहन स्कूटी के आगे चल रहे थे। पुलिस ने आरोप लगाया कि आगे चल रहे वाहन सवार फोन के माध्यम से नाकों की सूचना दे रहे थे और सभी आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन भी एक साथ मिली थी। आयुष 14 सितंबर से जिला जेल धर्मशाला में न्यायिक हिरासत में है।