फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Broken private bus break fails, big accident averted

डाढ में निजी बस की ब्रेक हुई फेल, बड़ा हादसा टला

Fri, 19 Mar 2021 12:34 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Broken private bus break fails, big accident averted
ब्रेक फेल होने के बाद दीवार से टकराई बस और वहां पर खड़े लोग। - फोटो : Kangra
चामुंडा (कांगड़ा)। धर्मशाला-पालमपुर सड़क मार्ग पर डाढ़ में एक निजी बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने बस को दीवार के साथ टकराकर बड़ा हादसे होने से टाल दिया। बस में करीब 25 सवारियां सवार थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक निजी बस धर्मशाला से पालमपुर की ओर जा रही थी। डाढ़ के समीप चालक ने सवारियां उतारने के लिए बस को रोका। बस चलाने के लिए चालक ने जैसे ही गियर डाला, बस पीछे की ओर की ओर चलने लगी। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगी। इस पर चालक ने बस में सवार सभी सवारियों को सचेत करते हुए कंडक्टर को बस के पीछे से लोगों को हटने के लिए कहा।
विज्ञापन

करीब 500 मीटर दूर जाकर चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को विश्राम गृह की दीवार के साथ टकरा दिया, जिससे बस वहीं रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बारे में चालक भैरो सिंह ने बताया कि डाढ़ में पांच मिनट रुकने के बाद जब बस को चलाने लगा तो बस आगे जाने की बजाय पीछे की ओर चलने लगी। ब्रेक लगाने के बाद भी ब्रेक नहीं लगी। इस मामले में किसी भी तरह की कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed