{"_id":"685da234efd1e6ea7f053854","slug":"bridging-the-gap-between-private-and-government-schools-is-the-main-objective-of-the-government-rohit-kangra-news-c-95-1-kng1004-183273-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी और सरकारी स्कूलों के बीच की खाई को पाटना सरकार का प्रमुख उद्देश्य : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी और सरकारी स्कूलों के बीच की खाई को पाटना सरकार का प्रमुख उद्देश्य : रोहित
Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। निजी और सरकारी स्कूलों के बीच की खाई को पाटना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजनाओं का शिलान्यास के दौरान यह बात कही।
इनमें मंझार में पहले चरण में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला डे बोर्डिंग स्कूल और रैहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सार्वजनिक लाइब्रेरी शामिल हैं। रैहन में बनने वाली सार्वजनिक पुस्तकालय के संबंध में उन्होंने कहा कि इससे संसाधनों की कमी झेल रहे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। इस लाइब्रेरी में विविध विषयों की उत्कृष्ट पुस्तकें, डिजिटल संसाधन और शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल स्थानीय छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि यह संस्थान शिक्षा के एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होंगे। रैहन को विधानसभा क्षेत्र का शिक्षा हब बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से फतेहपुर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।